Kisan Rail Scheme Registration 2022 Pdf | Kisan Rail Scheme Online Form 2022 | किसान रेल योजना Registration Form 2022 | Apply Kisan Rail Yojana Form 2022
भारतीय केंद्र सरकार व भारतीय रेल मंत्रालय के साथ मिलकर किसानो को लाभ देने के लिए किसान रेल योजना 2022 शुरू की गयी है। इस योजना का मुख्य उदेश्य किसानो के हित में है , जिसमे किसानो द्वारा उगाई गयी फसलों को एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचने के लिए सरकार एक विशेष रेल सेवा शुरू कर रही है। इसका नाम रखा गया है किसान रेल, जो की किसानो के लिए ही बनी है। इस रेल से वे आसानी से व्यापार के लिए फसल को दूसरी जगह बेंच पाएंगे।
Kisan Rail Scheme Registration 2022
पिछले वर्ष रेल विभाग से किसान रेल की सुविधाएँ आरम्भ कर दी गयी थी जिसका सीधा फायदा हमारे किसान भाइयो को हो रहा है। बहुत सी सब्जियाँ व फल ऐसे होते है जो किसी और माध्यम से अगर भेजें जाये तो जल्द हे ख़राब हो जाते हैं। ऐसे में किसानो को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है व साधन की बर्बादी भी बहुत हे गलत है। सरकार की तरफ से इन सभी दिक्कतों को दूर करने के लिए किसान रेल उपयुक्त तरीका है।
हमारे किसान भाई जो इस योजना में पंजीकरण करवाना चाहते हैं और अपनी फसल को सही दामों व सही समय पर बेंच कर मुनाफा कमाना चाहते हैं वो हमारा लेख पढ़ कर पूर्ण जानकारी ले सकते हैं। किसान रेल योजना 2022 में चलने वाली रेल के माध्यम से फसल को मंडी या उनके गंतव्य स्थानों पर आराम से पहुंचाया जाता है। इससे समय भी बचता है व किसान द्वारा उगाई गयी सब्जिया फल भी सही स्थान पर पहुंच जाती हैं।
किसान रेल योजना 2022
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने केंद्रीय रेल, वाणिज्य व उद्योग मंत्री श्री पियूष गोयल के साथ मिलकर इस योजना का श्री गणेश कर दिया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पियूष गोयल जी कर रहे थे , जिसमे इस योजना से सम्बन्धित सभी उपयोगी जानकारी को विस्तार पूर्वक बताया गया। हमारे देश में रेल यातायात बहुत ही बड़ी कड़ी है एक राज्य से दूसरे राज्य को जोड़ने के लिए।
PM Kisan 11th Installment Date 2022
Pashu Shed Yojana Apply online
रेल विभाग से पहली ट्रेन साल 1853 में बोरी बंदर स्टेशन से ठाणे क्षेत्र के लिए चलाई गयी थी अब हमारी केंद्र सरकार किसान रेल भी आरम्भ कर चुकी है। रेल का माध्यम काफी किफायती भी साबित होता है जिसका मतलब है कम खर्च में ज्यादा फायदा।
|
PM Kisan Rail Scheme 2022
इस रेल की शुरुआत महाराष्ट्र के देवलाली स्टेशन से होगी व यह बिहार के स्टेशन दानापुर तक जाएगी। इसका चलने का टाइम सुबह 11 बजे है जो की 32 घंटो में करीब 1519 Km रास्ता तय करके दानापुर स्टेशन , बिहार पहुंच जाएगी। इस रेल सेवा के अंतर्गत आने वाले स्थान जिन स्टेशनो पर से होके यह जाएगी वह हैं :
देवलाली | नासिक रोड | मनमाड | जलगांव |
भुसावल | बुरहानपुर | खंडवा | ईटारसी |
जबलपुर | सतना | कटनी | माणिकपुर |
प्रयागराज | पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर | बक्सर | दानापुर |
Kisan Rail Scheme Online Form 2022
किसान रेल योजना से मुख्यतः चार राज्यों को लाभ होगा उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , बिहार और महाराष्ट्र इससे किसानो को आर्थिक रूप से सहयता भी प्रदान होगी। व किसानो द्वारा पैदावार फसल जैसे फल , फूल व सब्जिया भी ख़राब होने से बच जाएँगी। बाकि सभी यातायात के माध्यम के साथ तुलना में रेल यातायात सबसे सस्ता जरिया है फसल को समय से पहुंचने के लिए। किसान रेल योजना के अनुसार कितना किराया होगा उसकी सुच भी हम आपको यहाँ पर जानकारी दे रहें हैं :
- देवलाली से दानापुर का किराया : 4001 Rs /- प्रति टन
- नासिक रोड से दानापुर का किराया : 4001 Rs /- प्रति टन
- मनमाड से दानापुर का किराया : 3849 Rs /- प्रति टन
- जलगांव से दानापुर का किराया : 3513 Rs /- प्रति टन
- भुसावल से दानापुर का किराया : 3459 Rs /- प्रति टन
- बुरहानपुर से दानापुर का किराया : 3323 Rs /- प्रति टन
- खंडवा से दानापुर का किराया : Rs 3148 /- प्रति टन
किसान रेल योजना रजिस्ट्रेशन के लाभ 2022
- योजना का मुख्य लक्ष्य है किसानो की फसल जैसे फल , फूल , अनाज व सब्जिया सही समय पर बिना ख़राब हुए मंडी व बाज़ारो तक सुरक्षित पहुंचना।
- वित्तीय मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमन जी ने भी किसान रेल की सहयता से जो फसल ख़राब हो जाती थी उसे बचाने के प्रयास में यह सेवा आरम्भ की है।
- यह सिर्फ फसल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का माध्यम है।
- इस योजना को किसानो की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा चलाया गया है।
- इस रेल में शीत भंडारण ( Cold Storage ) की व्यवस्था भी की गयी है ताकि फसल खराब न हो।
- किसानो को फसल ख़राब होने की वजह से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।
The Big Picture Today Question
PM Awas Yojana Loan Subsidy Scheme 2022
वस्तुओं की सूची जिस पर सब्सिडी दी जाएगी सरकार द्वारा :
- सब्जियां जैसे की गाजर , फूल गोभी , करेला , शिमला मिर्च , लहसुन , आलू , प्याज़ , टमाटर , हरी मिर्च , ककड़ी , भिंडी या ओकरा , मटर , फ्रेंच बीन व बेंगन इतियादी पे सब्सिडी मिलेगी।
- फल जैसे की सेब , अनार , केला , कटहल , आम , कीवी , अमरुद , संतरा , मौसमी , पपीता , लीची , अन्नास , निम्बू , किन्नू , नासपाती व आंवला इतियादी पर सब्सिडी मिलेगी।
किसान रेल योजना पंजीकरण 2022
अभी सरकार ने आधिकारिक वेबसाइट जिससे आप भी पंजीकरण करवा सकते हैं जल्द हे उसे शुरू किया जायेगा। इस योजना के माध्यम से बहुत से किसान भाई समय रहते अपनी फसल को बाजार में पंहुचा कर उसके उपयुक्त मूल्य प्राप्त क्र सकते हैं। हम आपको बताएंगे की आप अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं।
Online किसान रेल योजना फॉर्म कैसे भरें ?
- सबसे पहले आप इस आधिकारिक सुचना के लिए दिए गए Official Link पर जाएँ , यहाँ पर आपको सभी जानकारी उपलब्ध होगी
- सरकार जल्द हे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगी जिसके लिया ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की जाएगी, हम जल्द हे आपको उससे अवगत करवाएंगे।
- वेबसाइट पर आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर जा कर उसमे पूछी गयी सभी जानकारी भरें व मांगे गए दस्तावेज भी अटैच करें।
- इसके बाद आप अपना फॉर्म सबमिट बटन पर क्लिक करके जमा करवाएं।
- आपको विभाग द्वारा आपके रजिस्ट्रेशन से जुडी जानकारी से अवगत करवाया जायेगा।
जल्द ही किसानो के आवेदन पत्र सरकार द्वारा आमंत्रित किये जायेंगे ताकि किसान भाई इस योजना से जुडी सुविधाओं का लाभ ले पाएं और अपनी आय को बढ़ा पाएं। जैसे हे इस योजना से जुडी कोई जानकारी हमे प्राप्त होगी हम अपने लेख के द्वारा आपको भी जरूर अवगत करवाएंगे। धन्यवाद