Majhi Kanya Yojana Apply online

माझी कन्या भाग्यश्री योजना फॉर्म 2023 ची माहिती ऑनलाइन Apply

महाराष्ट्र सरकार ने माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 को राज्य में लागु कर नागरिकों को कन्या शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर रही है। जैसा की हम देख रहे हैं की लड़के और लड़कियों की संख्या का अनुपात अगर करें तो इसमें लड़कियों की संख्या कम है। परन्तु अब सरकार ने कन्या जन्म को बढ़वा देने के लिए कई लाभकारी योजना शुरू की हैं तो कहीं पे कड़े नियम भी रखें हैं।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना फॉर्म 2023

पहले के समय से कन्या जन्म को परिवार के लिए बोझ समझा जाता था। ऐसे में बहुत से परिवार जिनमे समझ की कमी थी वह कन्या भूर्ण हत्या में भी सम्मिलित हो जाते हैं। परन्तु अब सरकार ने इस दिशा में भी कड़ा कानून बनाया है जिस के अनुसार लिंग जाँच करवाना कानून अपराध है और इसके लिए सजा होना अनिवार्य है।

Majhi Kanya Yojana Apply online
Majhi Kanya Yojana Apply online

वहीँ पुत्र मोह में बढ़ने वाली जनसंख्या भी प्रदेश की उन्नति के लिए बाधा है। अब महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 की सहायता से जनसँख्या की दिशा में भी अच्छा कदम उठा रही है। इस योजना के अनुसार जो माता पिता एक पुत्री के जन्म के बाद 1 साल के अंदर ही अपनी नसबंदी करवा लेते हैं तो उनकी पुत्री के नाम महाराष्ट्र सरकार 50 हजार रूपये की धनराशि, अभिभावक द्वारा दिए गए बैंक खाते में भेजी जाएगी।

योजना का नाम माझी कन्या भाग्यश्री योजना फॉर्म 2023 / ची माहिती ऑनलाइन 2023
इनके द्वारा आरंभ की गई महाराष्ट्र राज्य सरकार
योजना के लांच की तारीख 1 अप्रैल 2016
मुख्य उदेश्य राज्य की कन्याओं के जीवन स्तर को बढ़ावा देना व अच्छा जीवन प्राप्त करवाना
लाभ कन्याओं का उत्थान व आर्थिक मदद प्रदान करना
वर्ष अब 2023
लाभार्थी महाराष्ट्र की बालिकाएं

Maharashtra Majhi Kanya Yojana Apply Online

वहीँ जिस नागरिक की केवल दो पुत्री हैं उन्हें भी योजना में शामिल किया जाएगा। सबसे पहले इस योजना का लाभ ऐसे परिवारों को दिया जाएगा जो गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं। व उनकी वार्षिक आय 1 लाख से अधिक न हो। परन्तु अब नई निति के अनुसार इसमें ऐसे परिवारों को भी लाभ लेना का मौका दिया जा रहा है जिनकी वार्षिक आय 7.5 लाख है।

योजना से जुड़े लाभ :

  • योजना का लाभ एक की परिवार की 2 पुत्रियों को दिया जाएगा।
  • आवेदन करने से पहले परिवार को पुत्री के नाम के साथ माँ के नाम का जॉइंट बैंक खाता खोलना होगा जिसमे पुत्री के जन्म के एक वर्ष के भीतर रजिस्टर करवाने में सरकार कन्या के नाम पर 50000 रूपये की आर्थिक सहायता करेगी।
  • वहीँ दुर्घटना की स्थिति में 1 लाख रूपये की धन राशि का भी प्रावधान रखा गया है।
  • दी जाने वाली राशि से अभी भावक अपनी पुत्री को शिक्षा दिलाने के लिए उपयोग कर सकतें हैं।
  • पहले इस योजना में पारिवारिक आय १ लाख रूपये से अधिक सालाना नहीं हो सकती थिस परन्तु अब इसमें सालाना वेतन 7.5 लाख की लिमिट वाले परिवारों को भी शामिल किया गया है।

माझी कन्या योजना नोंदणी योजना 2023

हम आज अपने लेख के द्वारा आपको माझी कन्या भाग्यश्री योजना फॉर्म 2023 के बारे में भी जानकारी देंगे।  इसे समय पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अगर आप भर कर जमा करवातें हैं तो आपको महाराष्ट्र सरकार की तरफ से दिए जाने वाले लाभ का पात्र बनाया जा सकता है।

दस्तावेज व पात्रता की जानकारी :

  • सर्वप्रथम कन्या अथवा उसका परिवार महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • नागरिक जिनकी २ पुत्री हैं वह इस योजना के पात्र बन सकतें हैं।
  • अगर कोई परिवार तीसरा बच्चा करता है तो उन्हें कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा।
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाते की जानकारी
  • पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र
  • Deendayal Antyodaya Yojana

  • Beti Bachao Beti Padhao Yojana

  • PM Jeevan Jyoti Bima Yojana

  • Sharad Gram Samridhi Yojana

Majhi Kanya Yojana Online Registration

माझी कन्या भाग्यश्री योजना फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें ?

  • अभी ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इसलिए हम आपको ऑफलाइन तरीके से रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
  • इच्छुक परिवार को सबसे पहले विभाग द्वारा जारी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना चाहिए।
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Portakl
Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Portakl
  • आवेदक के सामने ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज आपके समक्ष है।
  • यहाँ पर एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ का विकल्प दिया गया हैं। उसपर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र को डाउनलोड कर इसमें पूछी गई सभी जानकारी भरें।
  • व साथ में अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज जो योजना के अनुसार उपयुक्त हैं उन्हें साथ में अटैच करें।
  • इसके बाद इस फॉर्म को दस्तावेजों सहित अपने नजदीकी महिला व बाल विकास के ऑफिस में जमा करवाएं।

अंत में आपका आवेदन पत्र विभाग द्वारा रजिस्टर हो जाएगा। और जल्द ही आपको योजना अनुसार दी जाने वाली सुविधा भी प्राप्त होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *